देश की खबरें | लॉकडाउन के दौरान भाजपा के राहत कार्य सबसे बड़ा ‘सेवा यज्ञ’ : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के वास्ते भाजपा द्वारा किये गये राहत कार्यों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि यह सबसे बड़ा ‘सेवा यज्ञ’ है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के वास्ते भाजपा द्वारा किये गये राहत कार्यों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि यह सबसे बड़ा ‘सेवा यज्ञ’ है।

‘सेवा ही संगठन’ की ऑनलाइन बैठक में सात राज्यों के भाजपा अध्यक्षों ने उनके राहत कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत कीं। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने आगाह किया कि कोविड-19 का खतरा बना हुआ है और त्योहार का मौसम शुरू होने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और जागरुकता फैलाने को कहा।

यह भी पढ़े | PM मोदी ने अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामनाएं दीं.

मोदी ने कहा कि जिस वक्त सभी लोग खुद को बचाने में व्यस्त हैं, उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कोविड-19 महामारी के दौरान कल्याणकारी कार्य करने के लिए जोखिम ले रहे हैं और कुछ ने तो अपनी जान गंवा दी।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जल-जमाव: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मोदी ने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के संकट के दौरान इतने लंबे समय तक और इतने बड़े स्तर पर जो देशव्यापी कल्याणकारी काम किये हैं, वह इतिहास में सबसे बड़ा ‘सेवा यज्ञ’ है।’’

जनता की सेवा को भाजपा का दर्शन बताते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता, जनता की सेवा का माध्यम है, लाभ पाने का नहीं।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने गरीबों और पिछड़े वर्गों को सशक्त किया है तथा उसके 53 अनुसूचित जाति के सांसद , 43 अनुसूचित जनजाति के सांसद तथा 113 ओबीसी सांसद इस बात का प्रमाण हैं।

मोदी ने कहा कि जनता की सेवा करना भाजपा के राष्ट्रवादी कार्यों का हिस्सा है और भाजपा कार्यकर्ता के लिए देश प्रथम है और सबसे पहले आता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी के मूल्यों में राष्ट्रवाद अंतर्निहित है।

डिजिटल बैठक में भाजपा की बिहार इकाई के राहत कार्यों पर मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को लगता था कि पूर्वी भारत में अधिक गरीबी के कारण कोविड-19 ज्यादा फैलेगा, लेकिन लोग गलत साबित हुए।

लॉकडाउन के दौरान भाजपा की राजस्थान इकाई के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि कोई पार्टी संकट के दौरान सकारात्मक भूमिका कैसे निभा सकती है, चाहे वह सत्ता में हो या विपक्ष में।

राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है।

मोदी ने महाराष्ट्र और बिहार इकाइयों के कामकाज की तारीफ मराठी और भोजपुरी ओं में करके कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\