देश की खबरें | भाजपा के बांदीपुरा जिलाध्यक्ष पर लश्कर ने सुनियोजित तरीके से हमला किया :आईजीपी कश्मीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा के बांदीपुरा जिलाध्यक्ष वसीम बारी पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने सुनियोजित तरीके से हमला किया था और उनकी निजी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है।

श्रीनगर, नौ जुलाई कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा के बांदीपुरा जिलाध्यक्ष वसीम बारी पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने सुनियोजित तरीके से हमला किया था और उनकी निजी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है।

बारी पर बुधवार को हुए हमले के सिलसिले में तीन और पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है और अब तक कुल 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़े | फर्जी कोरोना रिपोर्ट लेकर हिमाचल प्रदेश घूमने पहुंचे पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज.

आईजीपी ने उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम यहां आए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हमने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और फुटेज देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह सुनियोजित हमला था।’’

बुधवार को बारी की दुकान के बाहर रात करीब नौ बजे आतंकियों ने भाजपा नेता, उनके पिता और भाई पर हमला किया। तीनों को घायल अवस्था में बांदीपुरा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | CBSE Syllabus: छात्रों के तनाव को कम करने के लिए सिलेबस घटाया गया, राजनीति करना गलत- रमेश पोखरियाल.

कुमार ने कहा कि आतंकवादी लगातार बारी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और जब वह अपने घर से बाहर निकले तो उन पर गोली चलाई गयी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि जब वह अपने घर से ससुराल के लिए निकले तो एक व्यक्ति उन्हें देख रहा था और जब वह लौटे तो वह शख्स वहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब बारी अपने घर पहुंचे तो उनके निजी सुरक्षा अधिकारी अपने घर चले गये थे और जब वह दुकान पर पहुंचे तो उनके भाई और पिता वहां थे। एक आतंकी आया और करीब से गोली चला दी। तीनों के सिर में गोली लगी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गयी।’’

आईजीपी ने कहा कि पुलिस ने गोली चलाने वाले आतंकवादियों की पहचान कर ली है और वे लश्कर-ए-तैयबा के हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने लश्कर-ए-तैयबा संगठन के आतंकवादियों की पहचान कर ली है। एक पाकिस्तानी आतंकी और एक स्थानीय आतंकवादी, आबिद इसमें शामिल थे। हम उनका पता लगा रहे हैं और बहुत जल्द पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ उन्हें मार गिराएंगे।’’

आईजीपी ने कहा कि एक आतंकी ने तीनों पर गोली चलाई, वहीं उसका साथी दूर से बता रहा था। उन्होंने कहा कि आतंकवादी पैदल थे।

कुमार ने कहा कि भाजपा नेता बारी की सुरक्षा में कोई कमी नहीं थी और उनके दस पीएसओ की तरफ से चूक हुई है। सुरक्षा अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने थाने के कैमरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सुरक्षा प्रदान करने में कोई कोताही नहीं थी। उनके साथ 10 पीएसओ थे जिनमें दो सुरक्षा प्रकोष्ठ से और आठ जिला पुलिस के थे। यह संख्या काफी है।’’

कुमार ने कहा, ‘‘अगर उनके साथ दो पीएसओ भी होते तो आतंकियों को मार गिराते। हमारी तरफ से, हमारे जवानों की तरफ से चूक हुई है और हम कार्रवाई कर रहे हैं। एसएसपी (बांदीपुरा) ने सभी 10 पीएसओ को निलंबित कर दिया है और हम उन्हें सेवा से बर्खास्त कर रहे हैं। उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

जब आईजीपी से पूछा गया कि क्या जिले में आतंकी मौजूद हैं और क्या राजनीतिक लोगों को खतरा है तो उन्होंने कहा, ‘‘आतंकियों की मौजूदगी है और जैसा मैंने कहा कि यह सुनियोजित हमला लगता है।’’

हालांकि उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और हम जानकारी जुटाकर जल्द आतंकियों को मार गिराएंगे।

आईजीपी ने कहा कि पुलिस उन सभी लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रही है जिन्हें खतरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\