एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यकार्ता की मौत को लेकर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिजुपुर थाने के बाहर रविवार को प्रदर्शन कर पार्टी के एक कार्यकर्ता के लिए इंसाफ मांगा जिसकी मौत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों के कथित हमले में हुई थी।

देश की खबरें | भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यकार्ता की मौत को लेकर प्रदर्शन किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बैरकपुर, 13 दिसंबर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिजुपुर थाने के बाहर रविवार को प्रदर्शन कर पार्टी के एक कार्यकर्ता के लिए इंसाफ मांगा जिसकी मौत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों के कथित हमले में हुई थी।

भाजपा विधायक सुभ्रांग्सू रॉय की अगुवाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बेरीकेड लांघकर थाने में घुसने की कोशिश की।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात के कच्छ के ढोर्दो जाएंगे: 13 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस, विधायक को वापस जाने के लिए मनाने की कोशिश करते हुए भी दिखी। सुभ्रांग्सू रॉय भाजपा उपाध्यक्ष मुकुल राय के बेटे हैं।

रॉय ने कहा, " हम चाहते हैं कि पुलिस हमारी पार्टी के सदस्य सैकत भवल पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करे। हलीसहर में भाजपा का आधार मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने के लिए टीएमसी के बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया था। "

यह भी पढ़े | Road Accident in Hyderabad: हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत- देखें वीडियो.

भगवा दल के घर-घर जाकर अभियान के दौरान शनिवार को कुछ लोगों ने भवल को इतना पीटा की उनकी मौत हो गई।

हमले में भाजपा के छह अन्य सदस्य जख्मी हुए हैं।

सभी को जेएनएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भवल को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है।

मामले में कम से कम दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी द्वारा संरक्षित गुंडों ने भवल की हत्या की है लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोपों से इनकार किया है।

प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा है कि उनकी "पार्टी के सदस्य जवाब देंगे क्योंकि पुलिस उन पर हमला रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठा रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).