एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के संभल में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल किया, तीन लोग हिरासत में लिये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के संभल में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल किया, तीन लोग हिरासत में लिये गये

संभल (उप्र), 28 जुलाई संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया की शनिवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि बहजोई रोड पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है जिसको गोली लगी हुई है।

गुनावत ने बताया कि पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी पहचान चंदौसी के निवासी प्रेम पाल (55) के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि प्रेमपाल भाजपा के अनुसूचित मोर्चा का कार्यकर्ता भी है। उन्होंने बताया कि उसके कंधे में पीछे से गोली लगने से चोट का निशान है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रेमपाल को मुरादाबाद के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रेमलाल ने दिलीप, श्याम लाल, और हेमंत नाम के व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गुनावत ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन का विवाद प्रतीत हो रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).