देश की खबरें | शॉटगन से चली गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, जांच सीआईडी को सौंपी गई : बंगाल पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिलीगुड़ी में पार्टी की रैली में भाजपा कार्यकर्ता की मौत शॉटगन से की गई गोलीबारी में हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, आठ दिसंबर सिलीगुड़ी में पार्टी की रैली में भाजपा कार्यकर्ता की मौत शॉटगन से की गई गोलीबारी में हुई।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस इस तरह के हथियार का उपयोग नहीं करती है।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: आप और कांग्रेस में फिर ठनी, मनीष सिसोदिया बोले-बीजेपी वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुछ नहीं कहते क्योंकि वो भाजपा के साथ मिलकर किसानों को देश विरोधी बता रहे हैं.

पुलिस की गोलीबारी में भाजपा कार्यकर्ता की मौत होने के आरोपों से इंकार करते हुए राज्य पुलिस ने कहा कि पार्टी की सोमवार को हुई रैली में भाजपा कार्यकर्ता के मारे जाने की घटना की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ‘शॉटगन जख्मों के कारण मौत हुई।’ पुलिस शॉटगन का इस्तेमाल नहीं करती है। यह स्पष्ट है कि सिलीगुड़ी की कल की रैली में हथियारबंद लोग लाए गए और उन्होंने आग्नेयास्त्रों से गोलीबारी की।’’

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: भारत बंद के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, कृषि कानूनों पर होगी चर्चा.

इसने कहा, ‘‘प्रदर्शन स्थल पर खड़े भाजपा कार्यकर्ता के पास ही किसी व्यक्ति ने नजदीक से गोली चलाई जिससे वह जख्मी हो गया। यह अभूतपूर्व है। हथियारबंद लोगों को प्रदर्शन के कार्यक्रमों में लाना और उन्हें गोली चलाने के लिए उकसाने के बारे में नहीं सुना गया है।’’

राज्य पुलिस ने कहा कि आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल कर हिंसा भड़काने की मंशा थी और सीआईडी को जांच के लिए कहा गया है।

इसने कहा, ‘‘सच्चाई बाहर आएगी और जिन लोगों ने जघन्य अपराध की योजना बनाई और अंजाम दिया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

बहरहाल, भाजपा ने आरोप लगाया कि सोमवार की दोपहर संघर्ष के दौरान पुलिस ने शॉटगन से गोलीबारी की, जिससे उलेन राय की मौत हो गई।

भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत शॉटगन से जख्म के कारण हुई। हमारे खिलाफ यह आरोप कि हमने हथियारबंद लोगों को लाया था, पूरी तरह निराधार है और यह पुलिस गोलीबारी की बात को ढंकने के लिए कहा जा रहा है।’’

अधिकारियों ने बताया कि उतर बंगाल के शहर में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आहूत हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं।

संघर्ष में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

भाजपा ने पहले आरोप लगाए कि राय की पुलिस ने लाठीचार्ज के दौरान ‘‘पीट-पीटकर हत्या कर दी।’’

पुलिस कार्रवाई और अपनी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत के खिलाफ भाजपा ने उत्तर बंगाल में 12 घंटे का बंद आहूत किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला