देश की खबरें | भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस हिरासत मे मौत, तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत होने के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच वाक् युद्ध छिड़ गया। भगवा पार्टी ने पुलिस पर अपने कार्यकर्ता को प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 16 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत होने के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच वाक् युद्ध छिड़ गया। भगवा पार्टी ने पुलिस पर अपने कार्यकर्ता को प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगाया है।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस और पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने आरोप को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: लंबित सैलरी की मांग को लेकर कस्तुरबा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने जंतर-मंतर पर किया विरोध प्रदर्शन: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि मदन घोराई नाम का यह भाजपा कार्यकर्ता न्यायिक हिरासत में था और उसकी हिरासत में नहीं था।

भाजपा सांसद एवं पार्टी प्रदेश महासचिव लॉकेट चटर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में सेंट्रल एवेन्यु में धरना दिया। दरअसल, पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को घोराई के शव के साथ प्रदर्शन मार्च निकालने से रोक दिया था।

यह भी पढ़े | Mumbai Local Train Update: महाराष्ट्र सरकार ने दी महिलाओं को लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति, कल से सीमित घंटों के दौरान कर सकेंगी यात्रा.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पताशपुर थाने को 13 अक्टूबर को कोलकाता के एक सुधार गृह से यह संदेश आया कि घोराई की शहर के एक अस्पताल में मौत हो गई है।

प्रदेश भाजपा ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी के नेताओं ने शव का फिर से पोस्टमार्टम कराने के लिये कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख भी किया है।

घोराई को अपहरण के एक मामले में 26 सितंबर को जिले के पताशपुर में गिरफ्तार किया गया था। वह इलाके में भाजपा का बूथ उपाध्यक्ष था।

घोराई का शव यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय लाया गया, जहां पार्टी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\