एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, कांग्रेस पर आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के केमपाशेट्टीडोड्डी गांव में दो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता पर कथित रूप से हमला कर दिया जिसमें उसके सिर पर चोट आई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, कांग्रेस पर आरोप

रामनगर (कर्नाटक), 11 अप्रैल जिले के केमपाशेट्टीडोड्डी गांव में दो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता पर कथित रूप से हमला कर दिया जिसमें उसके सिर पर चोट आई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नवीन सीएस (34) नामक किसान पर नौ अप्रैल को हमला किया गया था।

घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कांग्रेस पर भाजपा-जद (एएस) के कार्यकर्ताओं पर हमला करने और डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने नवीन पर कथित रूप से चाकू से हमला करने का भी प्रयास किया लेकिन उसके भाई और पिता के बीच-बचाव करने के बाद वह बच गया।

नवीन को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया जहां उसका इस समय इलाज चल रहा है।

पीड़ित के भाई शिवकुमार के अनुसार नवीन और आरोपी शेखर के बीच कुछ आर्थिक विवाद था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2024 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).