भाजपा महाराष्ट्र में सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत 10 जनवरी से करेगी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र में अपने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत 10 जनवरी से करेगी. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 7 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र में अपने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत 10 जनवरी से करेगी. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस कवायद का उद्देश्य 1.5 करोड़ नये प्राथमिक सदस्यों को शामिल कर भाजपा को राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनाना है. भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने संवाददाताओं को बताया कि ‘घर चलो अभियान’ के तहत पार्टी का लक्ष्य महाराष्ट्र के एक लाख मतदान केंद्रों के अंतर्गत आने वाले सभी घरों तक पहुंचना है.
उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी एक जनवरी से शुरू हुए ‘संगठन पर्व’ पहल के माध्यम से अपनी सदस्यता का विस्तार करने का प्रयास कर रही है. हमारी योजना 1.5 करोड़ नये सदस्यों के साथ भाजपा को महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनाना है.’’ राज्य के राजस्व मंत्री ने कहा, ‘‘5 जनवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर पर अभियान का पहला चरण चलाया था. दूसरा चरण ‘घर चलो अभियान’ के तहत 10 जनवरी को शुरू होगा.’’ यह भी पढ़ें : एचएमपीवी : ओडिशा सरकार ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा
बीड जिले में एक सरपंच की हत्या के बाद राज्य सरकार में मंत्री एवं राकांपा नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ भाजपा विधायक सुरेश धस की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा कि धस को मामले के संबंध में मुख्यमंत्री को विशिष्ट जानकारी देनी चाहिए और पार्टी से संबंधित मामलों पर उनके (बावनकुले के) साथ चर्चा करनी चाहिए. प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने (पार्टी से संबंधित) मुद्दों का समाधान करने के लिए धस के साथ बैठक तय की है. बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसंबर 2024 को हत्या कर दी गई थी. सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में मुंडे के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

