भाजपा महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी: जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा के बाद उनकी पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड के आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी. नड्डा ने यहां स्थिति प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की.
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 11 अक्टूबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा के बाद उनकी पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड के आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी. नड्डा ने यहां स्थिति प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के प्रदर्शन से खुश हैं.
भाजपा अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और इसका श्रेय वहां की जनता एवं ईश्वर को जाता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री चुनावों में पार्टी की जीत के बाद प्रार्थना करने के लिए यहां आए थे. उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी.’’ यह भी पढ़ें : राज्य स्थापना दिवस पर अनिवार्य रूप से फहराये कन्नड़ झंडा: कर्नाटक सरकार
सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखी और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी के प्रयासों को विफल कर दिया. जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है और 90 में से 29 सीट जीती हैं. इस केंद्र शासित प्रदेश में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

