देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय से मिले स्थगनादेश का भाजपा ने किया स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड भाजपा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के उच्च न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाये जाने का स्वागत किया और कहा कि इससे उन्हें बदनाम करने तथा राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश नाकाम हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 29 अक्टूबर उत्तराखंड भाजपा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के उच्च न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाये जाने का स्वागत किया और कहा कि इससे उन्हें बदनाम करने तथा राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश नाकाम हो गई है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘हम शीर्ष अदालत के स्थगनादेश का स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री को बदनाम करने तथा राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे षड्यंत्रकारियों के लिए यह एक झटका है।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 पॉजिटिव महिला ने रायपुर के AIIMS अस्पताल में 3 बच्चों को दिया जन्म, नवजात शिशुओं की पहली कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव.

उन्होंने कहा कि इस मसले पर बवाल मचा रही कांग्रेस स्वयं एक शर्मनाक स्थिति में फंस गई है।

हांलांकि, इस मुददे पर हमलावर विपक्षी कांग्रेस ने रैली निकाली और मुख्यमंत्री रावत से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।

यह भी पढ़े | MEA on Pakistan: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव बोले-आतंकवाद को समर्थन देने में पाकिस्तान की भूमिका पूरा विश्व जानता है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजभवन की ओर कूच किया। हांलांकि, पुलिस ने उन्हें हाथीबडकला के आगे लगा बैरियर पार नहीं करने दिया और उन्हें रोक लिया।

इस मौके पर कांग्रेस नेता रावत ने कहा कि आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं रह गया है इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\