देश की खबरें | भाजपा ने ‘बाह्य ताकतों की चेतावनी’ के बाद अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दो प्रवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई ‘‘बाह्य ताकतों की चेतावनी’’ के बाद दबाव में की और इससे पार्टी के ‘‘आक्रामक रुख’’ का पर्दाफाश हो गया।

नयी दिल्ली, पांच जून कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दो प्रवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई ‘‘बाह्य ताकतों की चेतावनी’’ के बाद दबाव में की और इससे पार्टी के ‘‘आक्रामक रुख’’ का पर्दाफाश हो गया।

सत्तारूढ़ दल भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयानों के लिए रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया, जबकि दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

कांग्रेस के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर भारत को धार्मिक ध्रुवीकरण के अंधेरे युग में धकेलने का आरोप लगाया, ताकि ‘‘अल्पावधि में अपने संकीर्ण राजनीतिक एजेंडे को बनाए रखा जा सके।’’

सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘स्पष्ट तौर पर बाह्य ताकतों से मिली चेतावनी के दबाव में भाजपा के दो प्रमुख सदस्यों और प्रवक्ताओं का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया गया निष्कासन, भाजपा और मोदी नीत सरकार के बहुप्रचारित आक्रामक रुख की पोल खोलता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या भाजपा सच में अपने रुख में बदलाव कर रही है? क्या भाजपा अपने अथाह पापों का प्रायश्चित करने की कोशिश कर रही है या यह गिरगिट जैसी मुद्रा है?’’

इस मुद्दे पर बवाल मचने के बाद भाजपा ने एक तरह से दोनों नेताओं के बयानों से किनारा करते हुए एक बयान जारी कर कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती।

आशीष नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\