देश की खबरें | भाजपा मध्यप्रदेश में कार्यकर्ताओं के लिये प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनाव में शानदार जीत से उत्साहित सत्तारुढ़ भाजपा प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं के लिये प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी।
भोपाल, 14 नवंबर मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनाव में शानदार जीत से उत्साहित सत्तारुढ़ भाजपा प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं के लिये प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी।
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने शनिवार को बताया कि प्रदेश भर में भाजपा के 1059 मंडलों में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा जिसमें पार्टी की विचारधारा, कार्य संस्कृति, इतिहास, चुनाव प्रबंधन, मीडिया, सोशल मीडिया और कल्याणकारी गतिविधियों जैसे विषयों पर प्रशिक्षण सत्र होंगे।
उन्होंने इस बात से इंकार किया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से ज्योतिरादित्य सिधिंया के साथ कांग्रेस से छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के लिये आयोजित किया जा रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम हर दो साल की अवधि में होते रहते हैं और इससे कुछ और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिये, इस तरह के कार्यक्रमों से संगठन का आधार मजबूत होता है और कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति विचारधारा के साथ समर्पण के साथ काम करने के प्रेरणा देता है।
यह भी पढ़े | Earthquake in Mizoram: मिजोरम के चंफाई में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, तीव्रता 5.2 मापी गई.
मध्यप्रदेश में तीन नवंबर को हुए 28 सीटों पर उपचुनाव में 19 सीटें भाजपा ने और नौ सीटें कांग्रेस ने जीती हैं।
उल्लेखनीय है कि मार्च माह में कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। फिर 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनी। इसके बाद कांग्रेस के तीन अन्य विधायक भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जबकि तीन सीटें विधायकों के निधन होने से खाली हुई थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)