देश की खबरें | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने जरूरतमंद कन्याओं का बैंक खाता खोलने का अभियान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को बांसवाड़ा जिले के ‘त्रिपुरा सुंदरी माता मंदिर’ में कन्या सशक्तिकरण को बढावा देने वाली ‘‘सुकन्या समृद्धि योजना’’ के तहत जरूरतमंद कन्याओं का बैंक खाता खोलने के लिए अभियान शुरू किया।

जयपुर, चार अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को बांसवाड़ा जिले के ‘त्रिपुरा सुंदरी माता मंदिर’ में कन्या सशक्तिकरण को बढावा देने वाली ‘‘सुकन्या समृद्धि योजना’’ के तहत जरूरतमंद कन्याओं का बैंक खाता खोलने के लिए अभियान शुरू किया।

उन्होंने मंदिर प्रांगण में नौ बालिकाओं के खाते खुलवाए और विधायक के रूप में अपने वेतन से पहली किश्त का योगदान दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 24 अक्टूबर को उनके जन्मदिन पर उन्हें उपहार देने की जगह बालिकाओं के नाम पर बैंक खाता खोलने में मदद करें।

पूनिया ने प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने कहा, "सुकन्या समृद्धि (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत) मोदी सरकार की एक प्रमुख योजना है और इससे बालिकाओं को फायदा होगा।"

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों को बालिकाओं के खाते खुलवाने के लिए प्रोत्साहित करें।

पूनिया ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की शांति एवं समृद्धि की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\