देश की खबरें | पहले अपना घर संभाले भाजपा: विधायक मीणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में टोडाभीम सीट से कांग्रेस विधायक पीआर मीणा ने भाजपा के स्थानीय नेताओं पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस सरकार व संगठन के बारे में कुछ भी बोलने से पहले वे अपना घर संभालें।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

जयपुर, पांच जून राजस्थान विधानसभा में टोडाभीम सीट से कांग्रेस विधायक पीआर मीणा ने भाजपा के स्थानीय नेताओं पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस सरकार व संगठन के बारे में कुछ भी बोलने से पहले वे अपना घर संभालें।

विधायक मीणा ने यहां जारी एक बयान में कहा,‘‘भाजपा पहले अपना घर संभाले, फिर कांग्रेस की सरकार व संगठन के बारे में टिप्पणी करे।’’

उल्लेखनीय है कि मंत्रिपरिषद की बैठक में दो मंत्रियों के बीच नोकझोंक की खबरों को लेकर स्थानीय भाजपा नेता कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।

विधायक के अनुसार,‘‘ कांग्रेस पार्टी का इतिहास 100 साल से अधिक पुराना है, इसलिए बहुत से उतार-चढ़ाव देखे हैं। गलती से नरेंद्र मोदी देश की जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आए हैं, लेकिन कांग्रेस कड़ी मेहनत से इस देश को इस स्थिति में लाई है। अगर देश में कांग्रेस सत्ता में होती तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, पड़ोसी देशों से यहां तक कि चीन से भी अच्छी होती। देश व दुनिया परिपक्व नेताओं की नीतियों से चले हैं, न कि ताली और थाली बजाने से।’’

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया के बयान पर पलटवार करते हुए मीणा ने कहा कि भाजपा में इतनी अंतरकलह है जिसकी कोई सीमा नहीं। स्वयं कटारिया पर राजसमंद सीट हराने के आरोप लगे, इसके अलावा भी भाजपा के पांच-पांच लोग मुख्यमंत्री बनने के सपने संजो कर घूम रहे हैं।

मीणा ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस एकजुट थी, एकजुट है और एकजुट रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी