Sagarika Ghosh On PM: मोदी की जगह भाजपा को नया नेता चुनना चाहिए- सागरिका घोष

भारतीय तृणमूल कांग्रेस (तृणमूल) सांसद सागरिका घोष ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक नया नेता चुनना चाहिए.

Photo Credit:- Insta & FB

Sagarika Ghosh On PM: भारतीय तृणमूल कांग्रेस (तृणमूल) सांसद सागरिका घोष ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक नया नेता चुनना चाहिए.  उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जगह किसी और को प्रधानमंत्री के तौर पर चुनना चाहिए" क्योंकि वह लोकसभा चुनाव में पूरा चुनाव प्रचार उन पर केंद्रित होने के बावजूद बहुमत हासिल नहीं कर सके.राज्यसभा सदस्य घोष ने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने रविवार शाम को मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अपने घर की सभी लाइटें बंद कर दीं और अंधेरे में बैठी रहीं.

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को हुए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया.सागरिका घोष ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा,"नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मना रहे सभी लोगों को भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का संदेश। उन्होंने सभी लाइट बंद कर दीं और पूरे तथाकथित "समारोह" के दौरान अंधेरे में बैठी रहीं, क्योंकि "प्रधानमंत्री" ने जनादेश खो दिया है और लोगों ने उन्हें नकार दिया है."

उन्होंने आगे लिखा, "वह वाराणसी में लगभग हार गए, अयोध्या में हार गए, खुद पर केंद्रित चुनाव अभियान के बावजूद वह बहुमत हासिल नहीं कर सके। मोदी को बदला जाना चाहिए. भाजपा को एक नया नेता चुनना चाहिए." नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने ऐसे मंत्रिपरिषद की कमान संभाली जिसमें निरंतरता और अनुभव पर जोर दिया गया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में सहयोगियों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है.

स्वाती

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Preview: आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का होगा जलवा या दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Ahmedabad Weather Update: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Streaming In India: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\