देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ कंगना के निशाने की पटकथा भाजपा ने लिखी : कांग्रेस नेता सचिन सावंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने सोमवार को दावा किया कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने राज्य में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर निशाना भाजपा को खुश करने के लिए साधा था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार जनवरी महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने सोमवार को दावा किया कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने राज्य में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर निशाना भाजपा को खुश करने के लिए साधा था।

सावंत ने दावा किया कि इसने भाजपा के महाराष्ट्र विरोधी रुख को भी उजागर किया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रनौत ने अपने नवीनतम ट्वीट में ऐसे शब्द इस्तेमाल किये थे, जिनसे भाजपा को खुश करने के इरादे का संकेत मिलता है। इसका स्पष्ट रूप से मतलब है कि एमवीए के खिलाफ उन्होंने जो निशाना साधा, उसकी पटकथा भाजपा ने लिखी। राज्य की छवि खराब करने की साजिश अब उजागर हुई है। यह भाजपा का राज्य विरोधी रुख भी उजागर करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत मामले के दौरान, उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में बड़े पैमाने पर मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के बारे में बात की। हालांकि, उन्होंने एनसीबी को उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए, मुंबई पुलिस को निशाना बनाया और मुंबई की तुलना पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) के साथ की।

सावंत ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी के बावजूद भाजपा विधायक राम कदम ने उन्हें ‘‘झांसी की रानी’’ कहा और केंद्र ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।

सावंत ने कहा कि रनौत ने महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों का अपमान किया है और ‘‘भाजपा खुशी से इसका आनंद ले रही थी।’’

संपर्क किये जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा, ‘‘सचिन सावंत जैसे व्यक्ति के आरोप अविश्वसनीय और निराधार हैं जो सुर्खियों में आने के लिए परेशान हैं। कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है, इसलिए उनके आरोपों को कोई महत्व देने की आवश्यकता नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\