एजेंसी न्यूज

तमिलनाडु में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को अनुमति नहीं दिये जाने के खिलाफ अदालत पहुंची भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने 18 मार्च को कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को अनुमति देने से इनकार करने वाले पुलिस के आदेश को चुनौती देते हुए शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया.

तमिलनाडु में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को अनुमति नहीं दिये जाने के खिलाफ अदालत पहुंची भाजपा
PM Modi | Credit- ANI

चेन्नई, 15 मार्च : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने 18 मार्च को कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को अनुमति देने से इनकार करने वाले पुलिस के आदेश को चुनौती देते हुए शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया.

भाजपा और राज्य सरकार को सुनने के बाद न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश ने कहा कि वह आज शाम 4.30 बजे तक आदेश पारित करेंगे. यह भी पढ़ें : Bihar: हमें उचित सम्मान नहीं मिला तो…पशुपति पारस ने NDA छोड़ने की दी धमकी! कहा- 5 सांसदों पर विचार करे बीजेपी

पुलिस ने सुरक्षा कारणों और चल रही परीक्षाओं का हवाला देते हुए चार किलोमीटर के रोड शो को अनुमति देने से इनकार कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2024 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).