देश की खबरें | ठाणे, औरंगाबाद में भाजपा का पूजा स्थलों को खोलने की मांग करते हुए प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की ठाणे इकाई ने कोरोना वायरस का संक्रमण प्रसार रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों में ढील दिए जाने के बावजूद पूजा स्थलों को खोलने के प्रति महाराष्ट्र सरकार की ‘‘अनिच्छा’’ पर विरोध जताते हुए मंगलवार को यहां के एक प्राचीन मंदिर के सामने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐसा ही प्रदर्शन औरंगाबाद में भी किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 13 अक्टूबर भाजपा की ठाणे इकाई ने कोरोना वायरस का संक्रमण प्रसार रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों में ढील दिए जाने के बावजूद पूजा स्थलों को खोलने के प्रति महाराष्ट्र सरकार की ‘‘अनिच्छा’’ पर विरोध जताते हुए मंगलवार को यहां के एक प्राचीन मंदिर के सामने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐसा ही प्रदर्शन औरंगाबाद में भी किया।

भाजपा प्रदर्शनकारियों ने घंटाली मंदिर के सामने प्रदर्शन किया। उनके हाथों में बैनर थे जिन पर लिखा था कि महाराष्ट्र सरकार पूजा स्थलों को बंद रखे हुए है जबकि बार तथा अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को काम शुरु करने की अनुमति दी जा चुकी है।

यह भी पढ़े | Sanjay Raut on Governor BS Koshyari: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पत्र पर संजय का पलटवार, कहा- हमें हिंदुत्व पर पाठ की जरूरत नहीं है.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायकों निरंजन दवखारे और संजय केलकर की अगुवाई में प्रदर्शन के दौरान घंटियां भी बजाईं।

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था और राज्य में तब से ही पूजा स्थल बंद हैं।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Election 2020: राम गोपाल यादव होंगे यूपी राज्यसभा सीट पर एसपी प्रत्याशी.

ऐसा ही प्रदर्शन औरंगाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।

औरंगाबाद से मिली खबर के अनुसार, पार्टी विधायक अतुल सावे की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा स्थल खोलने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और भजन गाए।

सावे ने पीटीआई- को बताया ‘‘राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में बार, बाजार, रेस्तरां सहित विभिन्न गतिविधियों को बहाल करने की अनुमति दे दी है लेकिन मंदिरों पर अब भी ताला है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\