देश की खबरें | स्वच्छता के लिए लोगों प्रेरित करने के लिए भाजपा सांसद ने साफ किया स्कूल का शौचालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें मध्य प्रदेश के रीवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य जनार्दन मिश्रा को अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक बालिका विद्यालय में शौचालय की अपने हाथों से सफाई करते हुए देखा जा सकता है।

रीवा, 24 सितंबर सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें मध्य प्रदेश के रीवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य जनार्दन मिश्रा को अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक बालिका विद्यालय में शौचालय की अपने हाथों से सफाई करते हुए देखा जा सकता है।

मुख्य अतिथि के तौर पर एक वृक्षारोपण कार्यक्रम में खटखरी के स्कूल में सांसद के दौरे के दौरान 22 सितंबर को यह वीडियो बनाया गया था।

सूत्रों ने कहा कि स्कूल का गंदा शौचालय देखने के बाद मिश्रा ने पानी का उपयोग कर दस्ताने और ब्रश लाने की प्रतीक्षा करने के बजाय अपने हाथों से स्वयं सफाई शुरू कर दी।

इस बारे में सवाल करने पर मिश्रा ने कहा, ‘‘ सबको स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। महात्मा गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता का संदेश दिया है।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए उन्होंने शौचालय की सफाई की।

मिश्रा ने 2018 में भी एक स्कूल के शौचालय की सफाई की थी और उस समय भी उनका वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने कचरा संग्रहण वाहन भी चलाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड