एजेंसी न्यूज

Maharashtra: महाराष्ट्र के सतारा जिले में कार पुल से नीचे गिर जाने से भाजपा विधायक जयकुमार गोरे व तीन अन्य घायल

महाराष्ट्र के सतारा जिले में फलटन के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयकुमार गोरे की कार शनिवार सुबह एक पुल से नीचे गिर जाने के कारण वह घायल हो गए.

Maharashtra: महाराष्ट्र के सतारा जिले में कार पुल से नीचे गिर जाने से भाजपा विधायक जयकुमार गोरे व तीन अन्य घायल
बीजेपी (Photo Credits PTI)

पुणे (महाराष्ट्र), 24 दिसंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के सतारा जिले में फलटन के पास भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक जयकुमार गोरे की कार शनिवार सुबह एक पुल से नीचे गिर जाने के कारण वह घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस कार में गोरे के अलावा उनके अंगरक्षक, ड्राइवर एवं एक अन्य भी सवार था और इस दुर्घटना में वे तीनों भी घायल हो गये.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना शनिवार सुबह हुई. संभवत: चालक कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे नीचे गिर गई.’’ यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करते ही राहुल गांधी ने भाजपा व आरएसएस पर किया हमला

उन्होंने बताया, ‘‘दुर्घटना में विधायक गोरे और तीन अन्य घायल हो गए. गोरे को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा है.’’ गोरे सतारा जिले में मान विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).