देश की खबरें | ऑडियो क्लिप में असफल छापेमारी को लेकर पुलिसकर्मी को फटकार लगाते सुने गए भाजपा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना में एक गुटखा कारोबारी के यहां असफल छापेमारी को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर दो ऑडियो क्लिप वायरल हो गईं। इन क्लिप में भाजपा विधायक बबनराव लोणीकर कथित तौर पर एक परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) आईपीएस अधिकारी और एक स्थानीय पुलिसकर्मी को असफल छापेमारी को लेकर फटकार लगा रहे हैं। 

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जालना, 29 नवंबर महाराष्ट्र के जालना में एक गुटखा कारोबारी के यहां असफल छापेमारी को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर दो ऑडियो क्लिप वायरल हो गईं। इन क्लिप में भाजपा विधायक बबनराव लोणीकर कथित तौर पर एक परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) आईपीएस अधिकारी और एक स्थानीय पुलिसकर्मी को असफल छापेमारी को लेकर फटकार लगा रहे हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी गहूर हसन और परतुर थाना के प्रभारी आर पी ठाकरे ने 25 नवंबर को परतुर में एक व्यापारी के ठिकानों पर छापा मारा था।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन को लेकर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर अहम बैठक, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल.

यह छापेमारी इस सूचना के आधार पर की गई थी कि उसने गुटखे का स्टॉक जमा कर रखा है। गुटखा महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है।

हालाँकि, यह जानकारी झूठी निकली और कोई गुटखा नहीं मिला, जिसके बाद परतुर के विधायक लोणिकर ने हसन को फोन किया, उन्हें असफल छापेमारी को लेकर फटकार लगाई और कहा कि वह राज्य विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे और एक निर्दोष नागरिक को प्रताड़ित करने के लिए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: दिल्ली-UP बॉर्डर पर किसानों का उग्र प्रदर्शन, गाजीपुर में की बैरिकेड तोड़ने की कोशिश- देखें विडियो.

लोणिकर ने अधिकारी को उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा, जिसने पुलिस को गलत जानकारी दी थी।

वॉयरल ऑडियो क्लिप में अधिकारी को यह कहते हुए सुना गया कि पुलिस ने इस गलती के लिए उक्त व्यापारी से माफी मांगी है।

ऑडियो क्लिप के बारे में पूछे जाने पर, गहूर ने पीटीआई- से कहा कि छापेमारी एक मुखबिर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\