महाराष्ट्र विप चुनाव में भाजपा विधायक गायकवाड को वोट डालने न दिया जाए: कांग्रेस
कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया है कि थाने में शिवसेना नेता पर गोली चलाने के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गणपत गायकवाड को वोट डालने न दिया जाए.
मुंबई, 12 जुलाई : कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया है कि थाने में शिवसेना नेता पर गोली चलाने के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गणपत गायकवाड को वोट डालने न दिया जाए. कांग्रेस उम्मीदवार प्रदन्या सातव के प्रतिनिधि अभिजीत वंजारी ने निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि गायकवाड न्यायिक हिरासत में हैं और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 62(5) के तहत वोट नहीं दे सकते.
पत्र में कहा, ‘‘हमें पता चला है कि गायकवाड विधान भवन में वोट देने के लिए आएंगे. कृपया उन्हें ऐसा करने से रोकें... और किसी दबाव में आए बिना संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें. अन्यथा हमें कानूनी रास्ता अपनाना पड़ेगा.’’ कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गायकवाड़ को फरवरी में एक जमीन विवाद को लेकर पुलिस थाने के अंदर शिवसेना के एक पदाधिकारी पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.यह भी पढ़ें : Nagpur Hit And Run: नागपुर में एक बार हुआ एक्सीडेंट, 6 साल की बच्ची को स्टार बस ने कुचला, मासूम की हुई मौत
घटना के बाद से ही भाजपा विधायक न्यायिक हिरासत में हैं. विधान परिषद की 11 सीट पर द्विवार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दक्षिण मुंबई के विधान भवन परिसर में मतदान प्रक्रिया जारी है जो कि शाम चार बजे तक चलेगी
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

