देश की खबरें | नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह एम्स में करा रहे कोविड-19 का इलाज, हालत स्थिर: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली एम्स में कोविड-19 का इलाज करा रहे भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा से विधायक पंकज सिंह की हालत स्थिर है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो सितंबर दिल्ली एम्स में कोविड-19 का इलाज करा रहे भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा से विधायक पंकज सिंह की हालत स्थिर है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद सिंह ने टेस्ट करवाया था। जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मंगलवार शाम को वह एम्स के कोविड सुविधा केंद्र में भर्ती हो गए। संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नीरज निश्चल के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।

यह भी पढ़े | CM Trivendra Singh Rawat Self-Isolates For 3 days: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद को किया 3 दिन के लिए आइसोलेट, OSD पाया गया है कोरोना पॉजिटिव.

एक सूत्र ने कहा, “पंकज सिंह की हालत स्थिर है और वे ठीक हैं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और 41 वर्षीय विधायक सिंह ने ट्वीट कर संपर्क में आने वाले लोगों से अनुरोध किया है ‘‘ जो भी लोग गत कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हैं वे पृथक-वास में जाएं और अपनी जांच करा लें।’’

यह भी पढ़े | Sardar Tara Singh Health Update: पूर्व बीजेपी विधायक सरदार तारा सिंह की हालत गंभीर, अस्पताल में एडमिट.

मार्च में महामारी की शुरुआत में भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के साथ एक ही कमरे में संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित होने के बाद पंकज सिंह एहतियातन पृथकवास में चले गए थे।

इसके पहले उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री (कैबिनेट) सतीश महाना, स्वास्थ्य मंत्री (कैबिनेट) जय प्रताप सिंह, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण और चेतन चौहान की कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस