देश की खबरें | भाजपा विधायक दिलावर का निलंबन रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के आश्वासन के बाद भाजपा विधायक मदन दिलावर का सदन की कार्यवाही से निलंबन बुधवार को रद्द कर दिया गया।

जयपुर, 17 अप्रैल राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के आश्वासन के बाद भाजपा विधायक मदन दिलावर का सदन की कार्यवाही से निलंबन बुधवार को रद्द कर दिया गया।

दिलावर को मंगलवार को सदन में 'असंसदीय' आचरण के लिए सात दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था।

शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा,'‘ मैंने व्यक्तिगत रूप से विधायक दिलावर से बात की। इस तरह का व्यवहार अपने जैसे सदस्यों को उचित नहीं दिखता। भविष्य में इस प्रकार की घटना नहीं हो इसके लिए मैंने उन्हें आगाह किया है।”

उन्होंने सदन को अनुशासनबद्ध व नियमानुसार चलाने के लिए भाजपा विधायक दल की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के प्रस्ताव पर विधायक दिलावर का निलंबन रद्द कर दिया गया।

उल्लेखनीय है मंगलवार को जब सदन में निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा शिक्षा, कला और संस्कृति के लिए अनुदान मांगों पर बोल रहे थे तो दिलावर ने उन्हें बाधित किया और उनके पास जाकर नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने दिलावर को आगाह किया, लेकिन उन्होंने अध्यक्ष के निर्देश का पालन नहीं किया।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल के प्रस्ताव पर दिलावर को सात दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड