देश की खबरें | भाजपा ने भवानीपुर से ममता के खिलाफ प्रियंका टिबरीवाल को बनाया उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट से प्रियंका टिबरीवाल को मैदान में उतारा है।

नयी दिल्ली, 10 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट से प्रियंका टिबरीवाल को मैदान में उतारा है।

निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों भवानीपुर के साथ ही मुर्शिदाबाद जिले की शमसेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया था। इन सीटों पर 30 सितंबर को मतदान होगा। हाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान शमसेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर मतदान नहीं हो सका था जबकि भवानीपुर सीट तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोभनदेव चट्टोपाध्याय के इस्तीफे से खाली हुई है। उन्होंने इसलिए इस्तीफा दिया है ताकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उपचुनाव लड़कर राज्य विधानसभा की सदस्य बनने का रास्ता साफ हो।

तीनों सीटों के लिए मतगणना तीन अक्टूबर को होगी।

भाजपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रियंका टिबरीवाल भवानीपुर से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। टिबरीवाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की थी। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार रह चुकी हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें कोलकाता की एंटली विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें तृणमूल कांग्रेस के स्वर्णकमल साहा के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।

ममता बनर्जी 2011 से दो बार भवानीपुर सीट पर चुनाव जीत चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था लेकिन वह भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से हार गयी थीं। उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए इस उपचुनाव में जीत हासिल करनी होगी। ममता को पांच नवंबर तक राज्य विधानसभा की सदस्यता प्राप्त करनी होगी।

भाजपा ने शमसेरगंज से मिलन घोष और जंगीपुर से सुजीत दास को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\