देश की खबरें | बिहार में अगली सरकार भाजपा-लोजपा की बनेगी : चिराग पासवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोगों से अपील की है कि वे नीतीश कुमार के जद (यू) के पक्ष में मतदान नहीं करें। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अगली सरकार उनकी पार्टी और भाजपा के गठबंधन की बनेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोगों से अपील की है कि वे नीतीश कुमार के जद (यू) के पक्ष में मतदान नहीं करें। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अगली सरकार उनकी पार्टी और भाजपा के गठबंधन की बनेगी।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोजपा एक दिन पहले ही बिहार में राजग से अलग हो गयी थी।

यह भी पढ़े | Mukhtar Abbas Naqvi On Farm Laws Row: कृषि बिल के विरोध पर बोले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, किसानों के हितों पर खंजर चला रही है कांग्रेस.

चिराग पासवान ने एक खुले पत्र में बिहार के मतदाताओं से कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) को मत देने से कल उनके बच्चे बाहर जाने के लिए मजबूर होंगे।

उन्होंने 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन चरण के चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए लोगों से समर्थन मांगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- मुझे और बिहार की जनता को सीएम के सात निश्चय पार्ट 2 पर भरोसा नहीं.

लोजपा ने रविवार को "वैचारिक मतभेद" का हवाला देते हुए जद (यू) के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया।

भाजपा राजग की प्रमुख घटक है और उसने पहले ही नीतीश कुमार को राज्य में गठबंधन का नेता घोषित कर दिया है।

पासवान ने कहा, ‘‘यह बिहार के इतिहास में सबसे निर्णायक क्षण है। यह राज्य के 12 करोड़ लोगों के जीवन और मृत्यु का प्रश्न है और हमारे पास खोने का समय नहीं है... लोजपा के लिए आगे की राह आसान नहीं है। लेकिन हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी।’’

उन्होंने कहा कि सभी लोजपा विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे।

पासवान (37) ने अपने बीमार पिता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का भी जिक्र लिया जिनकी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हृदय का आपरेशन हुआ है।

उन्होंने अपने "बिहार पहले, बिहारी पहले" दृष्टिकोण का भी उल्लेख किया और कहा कि उनके पिता को इस बात पर गर्व होगा कि उनका बेटा उस मुद्दे पर कायम है, जिसे उन्होंने उठाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\