देश की खबरें | महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दलों के समूह ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संयुक्त और संगठित राजनीतिक रणनीति से भारतीय जनता पाटी (भाजपा) के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा।

लखनऊ, 28 अक्टूबर विपक्षी दलों के समूह ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संयुक्त और संगठित राजनीतिक रणनीति से भारतीय जनता पाटी (भाजपा) के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर महाराष्ट्र के निवासियों और मीडियाकर्मियों को संबोधित एक अपील में सपा प्रमुख यादव ने महाराष्ट्र चुनाव में महायुति के खिलाफ एकजुटता दिखाने का आह्वान करते हुए दावा किया, ‘‘संयुक्त और संगठित राजनीतिक रणनीति से भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा।’’

उन्होंने इस अपील के सबसे अंत में प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र के दुश्मनों को हराने के लिए और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए वचनबद्ध और संकल्पबद्ध….आपका अखिलेश।’’

अपने पोस्ट की शुरुआत में यादव ने कहा, ‘‘प्रिय महाराष्ट्रवासियो और मीडियाकर्मियो, आपकी जागरुकता से महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव ‘महाराष्ट्र’ को भाजपा की साजिशों से भरी तोड़-फोड की नकारात्मक राजनीति और सांप्रदायिक सियासी दांव पेचों से मुक्ति दिलाएगा।’’

यादव ने कहा, ‘‘संयुक्त विपक्ष की सकारात्मक रणनीति और परस्पर समायोजन को भाजपा की नकारात्मक राजनीति समझ ही नहीं पा रही है। महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खत्म करने के भाजपाई षड्यंत्र का खुलासा महाराष्ट्र की जनता के सामने हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने महाराष्ट्र के समाज के ऐतिहासिक सौहार्द और भाईचारे को भी तोड़ा है और राजनीतिक दलों को भी। भाजपा चाहती है कि महाराष्ट्र को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से इतना कमजोर कर दिया जाए कि महाराष्ट्र के हाथ से देश के आर्थिक नेतृत्व की लगाम छीनकर किसी और के हाथ में दी जा सके।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र की जनता और महाराष्ट्र के हितों की रक्षा करने वाले मीडियाकर्मियों के बीच आई ‘राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक चेतना’ भाजपा की इस चाल को कामयाब नहीं होने देगी।’’

यादव ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मान-सम्मान, रोजी-रोटी, रोजगार, व्यापार और कारोबार के दुश्मनों को महाराष्ट्र के लोग हराएंगे। दागी और दगा देने वाले भाजपा के संगी-साथियों को करारी शिकस्त मिलेगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपाइयों ने महापुरुषों की मूर्तियों तक को नहीं छोड़ा। बच्चियों के मान को भंग करने वालों को राजनीतिक संरक्षण दिया।’’

सपा प्रमुख ने जनता पर भरोसा जताते हुए, ‘‘महाराष्ट्र की जागरूक और तरक्की पसंद जनता की संयुक्त शक्ति भाजपाई धोखेबाजी और खोखेबाजी दोनों को परास्त करेगी।’’

उन्होंने मीडिया से भी खास अपेक्षा करते हुए कहा, ‘‘आशा है महाराष्ट्र के दायित्व बोध से संपन्न निष्पक्ष मीडियाकर्मी भी लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ की अपनी परंपरागत गौरवशाली भूमिका बखूबी निभाएंगे और किसी भी प्रकार के भ्रामक भाजपाई दुष्प्रचार को प्रचारित, प्रसारित और प्रकाशित होने से न केवल रोकेंगे, बल्कि उसका मुखर खंडन भी करेंगे।’’

यादव ने कहा, ‘‘ऐसे सभी सच्चे समाचार-विचार चैनल, यूट्यूब चैनल और पत्रकारों के प्रयास सराहनीय हैं, जो साधन संपन्न न होते हुए भी, अपने अदम्य साहस से भाजपा की महाराष्ट्र विरोधी राजनीति का लगातार पर्दाफाश कर रहे हैं।’’

महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\