देश की खबरें | भाजपा नेताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ सभी 70 विसों में प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ शनिवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन किया और पार्टी शासित निगमों की पूर्ण बकाया राशि जारी करने की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ शनिवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन किया और पार्टी शासित निगमों की पूर्ण बकाया राशि जारी करने की मांग की।

बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी तब तक पीछे नहीं हटेगी जबतक केजरीवाल तीनों निगमों का 13,000 करोड़ रुपये का बकाया नहीं दे देते।

यह भी पढ़े | केरल के Pothys Mall में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, भारी डिस्काउंट मिलने पर लोगों की उमड़ी भीड़- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बंद कराया मॉल.

भाजपा शासित तीनों -- उत्तर, दक्षिण और पूर्वी--दिल्ली नगर निगमों के महापौर और नेता करीब एक हफ्ते से मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेमियादी धरने पर बैठे हैं।

गुप्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन के जरिए बकाया राशि के भुगतान की मांग की है।

यह भी पढ़े | Telangana: हैदराबाद की केमिल फैक्ट्री में भीषण आग, आठ लोग झुलसे.

दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रमुख एवं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने खजूरी चौक पर प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

आप ने कहा है कि निगमों की सभी बकाया राशि का भुगतान किया जा चुका है और आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं का " भ्रष्टाचार और अक्षमता", "आर्थिक गड़बड़ी" के लिए जिम्मेदार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान