देश की खबरें | भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मनीष शुक्ला हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से रविवार को मुलाकात कर पार्टी के नेता मनीष शुक्ला की हत्या मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 11 अक्टूबर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से रविवार को मुलाकात कर पार्टी के नेता मनीष शुक्ला की हत्या मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मांग की कि उत्तरी 24 परगना जिले में एक सप्ताह पहले हुई पार्टी नेता शुक्ला की ‘‘राजनीतिक रूप से लक्षित हत्या’’ की जांच सीबीआई से कराई जाये।

यह भी पढ़े | Mumbai Horror: मुंबई के विद्याविहार में पता पूछने के बहाने 2 महिलाओं से की गंदी हरकत, 27 वर्षीय आरोपी अरेस्ट.

धनखड़ ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच कर रहा, राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) भाजपा में राजनीतिक विरोधियों को झूठा फंसाने के लिए जांच को गलत दिशा में लेकर जा रहा है।

बैरकपुर से भाजपा के लोकसभा सदस्य अर्जुन सिंह के करीबी सहयोगी शुक्ला की चार अक्टूबर को तीतागढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस के बाद BJP ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-अमित शाह, सीएम योगी समेत ये दिग्गज नेता हैं शामिल.

सीआईडी ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल को एक पत्र सौंपकर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया था कि सीआईडी उन्हें मनीष शुक्ला हत्याकांड में फंसाने की ‘‘साजिश’’ रच रही है।

इस मामले की सीबीआई जांच के अनुरोध को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका भी दायर की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\