देश की खबरें | भाजपा नेता सोनाली फोगाट ने अभद्र टिप्पणी करने पर कर्मचारी को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिखा है कि टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट ने कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए हिसार की बाजार समिति के एक कर्मचारी को थप्पड़ लगा दिया और बाद में चप्पल से उनकी पिटाई कर दी।

जियो

चंडीगढ़, पांच जून सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिखा है कि टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट ने कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए हिसार की बाजार समिति के एक कर्मचारी को थप्पड़ लगा दिया और बाद में चप्पल से उनकी पिटाई कर दी।

वीडियो में दिखा है कि हिसार के आदमपुर की भाजपा नेता ने सरेआम कर्मचारी को थप्पड़ लगा दिया और फिर चप्पल से उनको पीट डाला।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव: 24 घंटे में सबसे अधिक 139 लोगों की मौत, COVID-19 के मरीजों की संख्या 80229 हुई.

वीडियो में दिखा है कि फोगाट और उनके साथ वहां मौजूद अन्य लोग मास्क नहीं पहने हुए थे जबकि हरियाणा सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी बना रखा है।

अपने टि्वटर हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘खट्टर साहब, क्या हरियाणा के कर्मचारी आपके नेताओं से अपमानित हो थप्पड़-चप्पल खाने के लिए हैं? क्या हरियाणा के कर्मचारी भाजपा के नौकर हैं? क्या कर्मचारी जानवर हैं? कार्यवाही कब करेंगे?’’

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में 139 मरीजों की मौत: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जान लें, हरियाणा की जनता आपको माफ नही करेगी। बाजार समिति के सचिव को जानवरों की तरह पीट रही हैं आदमपुर, हिसार की भाजपा नेता। क्या सरकारी नौकरी करना अब अपराध है? क्या खट्टर साहब कार्यवाही करेंगे? क्या मीडिया अब भी चुप रहेगा?’’

बहरहाल, भाजपा नेता ने हिसार में मीडियाकर्मियों को बताया कि वह किसानों की कुछ समस्याओं के संबंध में शुक्रवार को जिला बाजार समिति के अधिकारियों से मिलने के लिए गयी थी।

उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी उन्हें हिसार जिले के बालसमंद इलाके में एक स्थान दिखा रहा था जहां किसानों की सुविधा के लिए शेड बनाया जा सकता है। इसी दौरान कर्मचारी ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की ।

फोगाट ने दावा किया कि कर्मचारी ने बाजार समिति की एक और महिला कर्मचारी तथा मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला मंत्री के खिलाफ कुछ टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ‘‘जब वह मुझे शेड का स्थान दिखा रहा था तो उसने सबसे पहले समुदाय का जिक्र किया, जिससे मैं हूं । उसने मेरे ही समुदाय के एक महिला कर्मचारी और महिला मंत्री के बारे में भी कहा।’’ इसके साथ ही उस कर्मचारी ने अभद्र टिप्पणी भी की।

यह पूछे जाने पर कि कानून उन्होंने अपने हाथ में क्यों लिया इस पर फोगाट ने कहा, ‘‘क्या उसे (कर्मचारी) एक महिला से ऐसे बात करना चाहिए था? अगर उसे सबक नहीं सिखाया जाता तो वह कल किसी और महिला के साथ ऐसा करता ।’’

वीडियो में दिखा है कि फोगाट जिस कर्मचारी की पिटाई कर रही हैं वह कह रहा है कि उसने कुछ नहीं किया।

पुलिस अधीक्षक(हिसार) गंगा राम पूनिया ने मीडिया से कहा कि बाजार समिति के कर्मचारी से उन्हें एक शिकायत मिली है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि फोगाट ने उनकी पिटाई की ।

पूनिया ने कहा कि अधिकारी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मार-पीट हुई और एक सरकारी कर्मचारी को काम करने से रोका गया।

पूनिया ने कहा, ‘‘कानून के मुताबिक जो भी जरूरी कार्रवाई होगी हम करेंगे।’’

फोगाट हिसार जिले में आदमपुर से 2019 का विधानसभा चुनाव हार गयी थीं ।

अक्टूबर में विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पहले वह तब विवादों में घिर गयी थीं जब उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली में ‘भारत माता की जय’ के नारे नहीं लगाने पर लोगों से पूछा क्या वे पाकिस्तान के हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\