देश की खबरें | मुंबई की महापौर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता शेलार गिरफ्तार, बाद में जमानत पर रिहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार को मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 10 दिसंबर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार को मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शेलार को पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर गिरफ्तार किया था और बाद में एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया गया।

शिवसेना की नेता पेडनेकर ने बुधवार को दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव थाने में शेलार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने बताया कि शेलार भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों के एक समूह के साथ थाने गए जहां उन्हें गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।

शेलार ने चार दिसंबर को संवादाता सम्मेलन में वर्ली इलाके में सिलेंडर फटने के मामले में शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की आलोचना करते हुए कथित तौर पर यह टिप्पणी की थी। घटना में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी।

इससे पूर्व शेलार ने दावा किया था कि पेडनेकर से संबंधित उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा था, ''मेरे खिलाफ दर्ज की गई पुलिस शिकायत कुछ दिन पहले दिए गए एक प्रेस बयान पर आधारित है। संवाददाता सम्मेलन का पूरा वीडियो सबके सामने है। मेरे शब्दों को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया ताकि मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\