देश की खबरें | भाजपा नेता ने सुशांत के मनोचिकित्सक को लेकर सवाल उठाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता आशीष शेलार ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत की मनोचिकित्सक (साइकथेरपिस्ट) सुसान वाकर मोफात पर आरोप लगाया कि वह कानून का उल्लंघन करते हए दिवंगत अभिनेता के मानसिक स्वास्थ्य का विवरण मीडिया के साथ साझा कर रही हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात अगस्त भाजपा नेता आशीष शेलार ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत की मनोचिकित्सक (साइकथेरपिस्ट) सुसान वाकर मोफात पर आरोप लगाया कि वह कानून का उल्लंघन करते हए दिवंगत अभिनेता के मानसिक स्वास्थ्य का विवरण मीडिया के साथ साझा कर रही हैं।

शेलार ने यह भी सवाल किया कि क्या विदेशी नागरिक सुशान वाकर भारत में अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने मांग की कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा उनकी भी जांच करायी जाए।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में LoC पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर का किया उल्लंघन: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शेलार ने ट्वीट कर सवाल किया कि सुशान वाकर क्यों अभिनेता के मानसिक स्वास्थ्य का विवरण अवैध रूप से मीडिया को दे रही हैं? इसके अलावा शेलार ने क्या वह पुलिस को गुमराह करना चाहती हैं? क्या उन्होंने जानकारी छुपायी?

शेलार ने मांग की कि पुलिस, सीबीआई, आयकर, ईडी आदि से जांच करायी जानी चाहिए।

यह भी पढ़े | Congress Attacks Modi Govt's New Education Policy: कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज, कहा- BJP सरकार द्वारा लाई शिक्षा नीति जमीनी हकीकत से दूर.

शेलार ने एक वीडियो संदेश में आरोप लगाया, "उन्होंने एक चैनल को राजपूत के बारे में जानकारी दी। मानसिक स्वास्थ्य कानून के अनुसार यह जानकारी साझा नहीं की जा सकती।"

शेलार ने यह सवाल भी किया कि क्या भारतीय पुनर्वास परिषद ने मनोचिकित्सक के रूप में भारत में काम करने के लिए वाकर को अनुमति दी है या नहीं और इसके लिए उनके पास बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) या मुंबई पुलिस का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) है या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\