देश की खबरें | धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ ‘अपमानजनक’ भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा नेता ने अदालत का रुख किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में भाजपा के एक नेता ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर शनिवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और एक अन्य नेता के खिलाफ अदालत में शिकायत दायर की।
मुजफ्फरपुर, छह मई बिहार में भाजपा के एक नेता ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक का इस्तेमाल करने को लेकर शनिवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और एक अन्य नेता के खिलाफ अदालत में शिकायत दायर की।
‘बागेश्वर बाबा’ के नाम से मशहूर शास्त्री अगले सप्ताह पांच दिवसीय समागम के लिए पटना आने वाले हैं।
वकील अनिल कुमार सिंह ने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में याचिका दायर की, जो भाजपा के कानूनी प्रकोष्ठ से भी जुड़े हुए हैं।
याचिकाकर्ता ने कुछ दिनों पहले यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो का हवाला दिया है, जिसमें जगदानंद सिंह और जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने शास्त्री के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की।
याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि यह हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के समान है।
याचिका पर 16 मई को सुनवाई होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)