देश की खबरें | भाजपा नेता किन्हालकर राकांपा (एसपी) में शामिल, अजित खेमे के विधायक ने शरद पवार से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता माधवराव किन्हालकर शनिवार को शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत राकांपा के कई नेता शरद पवार के खेमे में शामिल हुए थे।

पुणे, 20 जुलाई महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता माधवराव किन्हालकर शनिवार को शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत राकांपा के कई नेता शरद पवार के खेमे में शामिल हुए थे।

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बदलते राजनीतिक परिदृश्य के एक संकेत के तौर पर अजित पवार खेमे के सदस्य एवं विधायक अतुल बेनके ने दिन में शिरुर के सांसद अमोल कोल्हे के पुणे आवास पर शरद पवार से मुलाकात की थी।

अजित पवार नीत राकांपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल ने हाल ही में पुणे में शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की थी और ओबीसी-मराठा विवाद के समाधान में उनके हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि किन्हालकर इससे पहले भोकर के विधायक रह चुके हैं, जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल होने से पहले तक कर रहे थे।

हाल में हुए लोकसभा चुनावों में विपक्षी महाविकास अघाडी के शानदार प्रदर्शन करने के कारण महाराष्ट्र की सियासत में बदलाव देखने को मिला है।

किन्हालकर ने भाजपा का साथ छोड़ने के पीछे पार्टी के 'बदले हुए चरित्र' को कारण बताया। साथ ही उन्होंने भाजपा पर 'राष्ट्रद्रोह' का आरोप लगाया।

किन्हालकर ने पिंपरी-चिंचवाड़ शहर में राकांपा (एसपी) की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''जिस भाजपा में मैं शामिल हुआ था और आज जो भाजपा देख रहा हूं, उसमें बहुत अंतर है। वैसे तो वे राष्ट्रवाद की बात करते हैं, लोगों के मुद्दों की बात करते हैं, सिंचाई की भी बात करते हैं, लेकिन उनका काम राष्ट्रद्रोह को बढ़ावा देता है न कि राष्ट्रहित को।''

इस रैली में शरद पवार और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले भी शामिल हुई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\