देश की खबरें | भाजपा नेता की हत्या: राज्यपाल ने राज्य प्रशासन की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उत्तरी परगना 24 जिले में भाजपा एक नेता की हत्या के सिलसिले में तलब किये जाने के बावजूद राज्य के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक के उनसे मिलने नहीं आने पर सोमवार को राज्य प्रशासन की आलोचना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, पांच अक्टूबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उत्तरी परगना 24 जिले में भाजपा एक नेता की हत्या के सिलसिले में तलब किये जाने के बावजूद राज्य के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक के उनसे मिलने नहीं आने पर सोमवार को राज्य प्रशासन की आलोचना की।

हालांकि, मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने सोमवार सुबह धनखड़ से मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संदेश भेजकर बताया कि वह उनसे बात करना चाहते हैं लेकिन उनकी तरफ से ‘कोई प्रतिक्रिया’ नहीं आई।

यह भी पढ़े | COVID-19 Latest Update: क्या भारत में कमजोर हुआ कोरोना वायरस, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?.

राज्यपाल ने ममता बनर्जी को एक ट्वीट में टैग करते हुए लिखा, ‘‘राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक, राज्य के संवैधानिक प्रमुख द्वारा सतर्क किए जाने के बाद भी लक्षित राजनीतिक हत्याएं। न तो एसीएस गृह और न ही पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक ने कोई जवाब दिया।’’

धनखड़ ने ट्वीट में कहा, ‘‘उन्होंने मुख्यमंत्री से रात 10 बजकर 47 मिनट पर तत्काल बातचीत करने के बारे में कहा था लेकिन इस पर उनकी चुप्पी बहुत कुछ कहती है।’’

यह भी पढ़े | Indian Air Force is Ready For A Two-Front War: लद्दाख तनाव पर बोले वायुसेना प्रमुख भदौरिया, IAF दो मोर्चों पर जंग के लिए तैयार.

धनखड़ ने ट्वीट में लिखा कि गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक दोनों ही उनसे राजभवन में मिलने नहीं आए।

भाजपा नेता मनीष शुक्ला की रविवार को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने जिले के बैरकपुर उपसंभाग में टीटागढ़ के निकट गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाजपा ने हत्या के विरोध में सोमवार को बैरकपुर में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है और इस संबंध में सीबीआई जांच की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट