देश की खबरें | भाजपा ने गौरीशंकर शेजवार, मुदित एवं पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, चार नवंबर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, उनके पुत्र मुदित शेजवार एवं सुमावली के पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार को तीन नवंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के लिए काम न करने के लिए बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने इन तीनों को पार्टी प्रत्याशियों के विरूद्ध एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों की गंभीर शिकायत मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: पाकिस्तान को फिर से चेताया राजनाथ सिंह ने, पूरा POK भारत का हिस्सा था, है और रहेगा.

इसमें कहा गया है कि पार्टी ने इन तीनों नेताओं को नोटिस जारी करके प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष सात दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इसमें कहा गया है कि गौरीशंकर शेजवार एवं उनके बेटे मुदित ने सांची सीट से उपचुनाव लड़ रहे पार्टी के प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी का समर्थन नहीं किया। चौधरी वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिपरिषद में मंत्री हैं और वह इस साल मार्च में उन 22 विधायकों में शामिल थे, जो कांग्रेस एवं विधायकी छोड़कर भाजपा में आये थे। इससे कमलनाथ के नेतृत्व वाली तत्कालीन प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता से हट गई थी और बाद में चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी।

यह भी पढ़े | CTET 2020 Update: अगले साल 31 जनवरी को होगा सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट.

वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में चौधरी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शेजवार के बेटे मुदित को सांची सीट से हराया था।

वहीं, गजराज सिंह सिकरवार को सुमावली विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ रहे एदल सिंह कंसाना के खिलाफ काम करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)