एजेंसी न्यूज

भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है: CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड में अपने समकक्ष हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही है.

भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है: CM ममता बनर्जी
Mamata Banerjee (Photo Credit: ANI)

शांतिपुर, 1 फरवरी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड में अपने समकक्ष हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही है.

बनर्जी ने नादिया जिले के शांतिपुर में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर उन्हें सलाखों के पीछे भी डाल दिया जाए तो भी वह इससे बाहर आ जाएंगी. उन्होंने कहा,''भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है.'' यह भी पढ़ें : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने के लिए उत्सुक थी लेकिन उसने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. ममता ने कहा,''हम गठबंधन चाहते थे लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं हुई. उन्होंने चुनाव में भाजपा की मदद के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ हाथ मिलाया है.''

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).