देश की खबरें | माओवादियों से ज्यादा खतरनाक है भाजपा : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा को माओवादियों से ज्यादा खतरनाक बताते हुए आरोप लगाया कि भगवा पार्टी चुनाव से पहले लोगों से झूठे वादे कर रही है।

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), 19 जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा को माओवादियों से ज्यादा खतरनाक बताते हुए आरोप लगाया कि भगवा पार्टी चुनाव से पहले लोगों से झूठे वादे कर रही है।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि राजनीति एक पवित्र विचारधारा और दर्शन है तथा कपड़ों की तरह रोज विचारधारा नहीं बदली जा सकती है।

राज्य में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी है।

कभी वामपंथ का गढ़ रहे पुरुलिया जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ‘‘भाजपा माओवादियों से भी ज्यादा खतरनाक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा से जो जुड़ना चाहते हैं वो जा सकते हैं, लेकिन हम भगवा पार्टी के सामने कभी अपना सिर नहीं झुकाएंगे।’’

हाल के दिनों में तृणमूल कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने झूठे वादे कर जंगलमहल इलाके के आदिवासियों को गुमराह किया और लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनके पास कभी नहीं आए।

पुरुलिया भी जंगलमहल इलाके में आता है। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पुरुलिया समेत जंगलमहल इलाके में सभी सीटों पर जीत हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त