भाजपा लोगों का मनोरंजन कर ही रही है, ऐसे में सिनेमा हॉल खोलने की क्या जरूरत है: संजय राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सिनेमा हॉल और नाट्य सभागारों को खोलने की क्या जरूरत है जब कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों का ‘‘मनोरंजन’’ कर ही रही है.
मुंबई, 26 सितंबर : शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सिनेमा हॉल और नाट्य सभागारों को खोलने की क्या जरूरत है जब कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों का ‘‘मनोरंजन’’ कर ही रही है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक सभी नियमों का पालन करने की शर्त के साथ 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमा हॉल और ड्रामा थियेटरों को खोलने की अनुमति दी जाएगी.
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकटोक’ में राउत ने लिखा कि महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हर दिन, भाजपा नेता किरीट सौमैया राज्य के अलग-अलग मंत्रियों के खिलाफ आरोप लगाते हैं और उनके निर्वाचन क्षेत्रों में जाते हैं. मेरा खयाल है कि राज्य सरकार को उनके दौरों पर रोक नहीं लगानी चाहिए. उनके आरोप बुलबुलों के समान हैं. महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल का तरीका अलग है.’’ यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh में शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डेाज लगाने में जुटी सरकार
राउत ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी और पाबंदियां भले जारी हैं लेकिन देश में राजनीतिक मनोरंजक कार्यक्रम तो चल रहे हैं. सब तरफ मजाक चल रहा है, विपक्षी दल जो मनोरंजन कर रहा है उसमें रहस्य और हास्य दोनों ही हैं. ऐसे में क्या सिनेमा हॉल और ड्रामा ऑडिटोरियम खोलने की कोई जरूरत है?’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2021 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

