देश की खबरें | एमसीडी को चलाने में असफल रही है भाजपा, वहां आप को देखना चाहती है जनता: सिसोदिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा नगर निगमों को चलाने में बुरी तरह से विफल रही है और अब जनता आम आदमी पार्टी (आप) को वहां देखना चाहती है।
नयी दिल्ली, 18 फरवरी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा नगर निगमों को चलाने में बुरी तरह से विफल रही है और अब जनता आम आदमी पार्टी (आप) को वहां देखना चाहती है।
सिसोदिया ने उम्मीदवार सुनीता मिश्रा के समर्थन में दिन के दौरान शालीमार बाग वार्ड में मार्च किया, जो नगर निगम उपचुनाव लड़ेंगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी स्थानीय लोगों से आम आदमी पार्टी के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हैं। उपचुनाव के मद्देनजर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर दिन नागरिकों के साथ सम्पर्क कर रहे हैं।’’
सिसोदिया ने कहा, ‘‘लोग बहुत खुश हैं और उन्होंने आगामी एमसीडी उपचुनाव में आप का चयन करने का मन बना लिया है। दिल्ली के लोग अब आम आदमी पार्टी को एमसीडी में लाना चाहते हैं। पिछले 15 वर्षों में भाजपा नगर निगमों में सत्ता में है और बुरी तरह से विफल रही है।’’
उन्होंने कहा कि लोगों का यह मानना है कि आप को एमसीडी के सत्ता में लाने से दिल्ली में बदलाव होगा।
दिल्ली के पांच नगरनिगम वार्डों - कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी (पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तहत), चौहान बांगर, रोहिणी सी और शालीमार बाग (उत्तरी दिल्ली नगर निगम के तहत) में उप-चुनाव 28 फरवरी को होंगे जबकि परिणाम तीन मार्च को घोषित होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)