देश की खबरें | भाजपा सरकार केंद्रीय संस्थानों को बंद कर रही, सिर्फ मोदी की झूठ की फैक्टरी बची रहेगी:ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सरकारी कंपनियों को बेच रही है और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘झूठ की फैक्टरी’’ बची रहेगी।

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), 23 मार्च तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सरकारी कंपनियों को बेच रही है और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘झूठ की फैक्टरी’’ बची रहेगी।

ममता ने कहा कि भाजपा बंगाल में लोगों से लंबे-चौड़े वादे कर रही है, लेकिन भगवा पार्टी असम और त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र में किये गये वादों को पूरा करने से मुकर गई।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने पुरुलिया जिले में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों में भाजपा सरकारों ने हजारों सरकारी कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘वे सभी केंद्रीय संस्थानों को बंद कर रहे हैं। सिर्फ एक ही फैक्टरी बची रहेगी, जो नरेंद्र मोदी के झूठ और भाजपा के फरेब की है।’’

ममता ने अन्य चुनावी रैलियों की तरह यहां भी जनसभा में चंडी पाठ के मंत्र पढ़ते हुए लोगों से सांप्रदायिक राजनीति में संलिप्त नहीं होने की अपील की।

उन्होंने लोगों से ‘‘बाहर के गुंडों’’ को वोट नहीं देने का आग्रह करते हुए कहा कि वह किसी धमकी से नहीं डरती हैं और यदि धमकी दी गई तो वह उसका मुकाबला करेगी।

मुख्यमंत्री ने कई मौकों पर भाजपा पर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए बाहरी लोगों को लाने का आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी