देश की खबरें | संकट के समय भी जनजा की जेब काटने में लगी है भाजपा सरकार: प्रियंका

नयी दिल्ली, 25 जून कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि संकट के समय भी भाजपा सरकार जनता की जेब काटने में लगी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जनता इस लूट को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।’’

यह भी पढ़े | पटना: तेजस्वी यादव ने सुशां​त सिंह राजपूत के परिवार वालों से मुलाकात की : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, ‘‘आज 19वें दिन लगातार भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर ये बात साफ कर दी है कि भाजपा को इस संकट के समय भी पब्लिक की जेब काटने में ज्यादा रुचि है।’’

प्रियंका ने दावा किया कि इस संकट के समय केंद्र सरकार ने जनता की जेब काटने का इतिहास रचा है। डीजल की कीमत, पेट्रोल की कीमत को पार कर चुकी है, जबकि दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना मरीजों के लिए लॉन्च की वीडियो कॉल की सुविधा.

उन्होंने सवाल किया, ‘‘महामारी से पैदा हुई आर्थिक तबाही में भी जनता को क्यों परेशान किया जा रहा है?’’

पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने बृहस्पतिवार को डीजल की कीमतों में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। डीजल कीमतों में लगातार 19वें दिन बढ़ोतरी की गई है। इस तरह 19 दिन में डीजल 10.63 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 79.76 रुपये से बढ़कर 79.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह डीजल की कीमत 79.88 रुपये से 80.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है। बुधवार को पहली बार दिल्ली में डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)