देश की खबरें | भाजपा सरकार में दुष्कर्म के अपराधियों का महिमा मंडन कर रही : अजय राय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राय ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा, ‘‘धार्मिक स्थल हमारे आस्था का केंद्र है। इनका व्यावसायिकरण न किया जाए काशी को भाजपा सरकार ने मॉल बना दिया है। धार्मिक स्थलों के पौराणिक स्वरूपों को संवारा जाए, उन्हें बिगाड़ा न जाए।’’

राय ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा, ‘‘धार्मिक स्थल हमारे आस्था का केंद्र है। इनका व्यावसायिकरण न किया जाए काशी को भाजपा सरकार ने मॉल बना दिया है। धार्मिक स्थलों के पौराणिक स्वरूपों को संवारा जाए, उन्हें बिगाड़ा न जाए।’’

कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रविवार रात यहां महादेवा मेला के समापन समारोह में पहुंचे कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राय ने लोधेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा सरकार में दुष्कर्म के अपराधियों का महिमा मंडन किया जा रहा है।’’

राय ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा, ‘‘सोनभद्र के दुद्धी से भाजपा विधायक जिन पर पहले से दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा चल रहा था, भाजपा ने टिकट देकर उनको विधायक बनाया। यह भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। जबकि पीड़ित को न्यायालय से न्याय मिला।’’

सोनभद्र की एक एमपी-एमएलए अदालत ने शुक्रवार को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट) से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को एक नाबालिग लड़की से नौ साल पहले दुष्कर्म करने के मामले में 25 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई और 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जो पीड़िता के पुनर्वास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वाराणसी जिले से पांच बार विधायक और उप्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार रूप में चुनाव लड़ा था। दोनों चुनावों में वह तीसरे स्थान पर रहे।

राय ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘इस सरकार में महंगाई चरम पर है। माताओं बहनों के साथ अन्याय हो रहा और उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। तीर्थस्थलों की प्राचीनता से खिलवाड़ हो रहा है और वहां शॉपिंग मॉल बनाए जा रहे हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम माथे पर चंदन लगाकर मिटाने के बाद राजनीति करने वालों में से नहीं हैं।’’

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव से उनकी कोई तलखी नहीं है और रही लोकसभा चुनाव साथ लड़ने की बात तो यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ मेहनत करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\