देश की खबरें | भाजपा कार्यकारिणी ने नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मंगलवार को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मंगलवार को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी।

यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकारिणी बैठक स्थल पर संवाददाता सम्मेलन में दी।

शाह ने इस दौरान नड्डा के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि उनकी अध्यक्षता में भाजपा को कई अहम चुनावों में जीत मिली।

नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखा, जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 2019 से भी अधिक बहुमत से जीत हासिल करेगी।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय राजधानी स्थित नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को शुरु हुई थी। बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है।

प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह कार्यकारिणी स्थल पहुंचे। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के करीब 350 वरिष्ठ नेता इस कार्यकारिणी में भाग ले रहे हैं। इनमें पार्टी शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री व पांच उपमुख्यमंत्री तथा 35 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इसी साल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा था। इसके पहले वह जुलाई 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। उसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाली थी।

भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगातार तीन साल के लिए दो कार्यकाल दिए जाने का प्रावधान है।

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में दो दिसंबर 1960 को हुआ था।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\