एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा के पास अपने 10 साल के कार्यकाल का एक भी काम दिखाने के लिए नहीं है: भूपेंद्र हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस 2014 से सत्ता में न रहने के बावजूद भी अपने काम के नाम पर वोट मांग रही है, जबकि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास अपने 10 साल के कार्यकाल का एक भी काम दिखाने के लिए नहीं है।

देश की खबरें | भाजपा के पास अपने 10 साल के कार्यकाल का एक भी काम दिखाने के लिए नहीं है: भूपेंद्र हुड्डा

रोहतक, 19 जुलाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस 2014 से सत्ता में न रहने के बावजूद भी अपने काम के नाम पर वोट मांग रही है, जबकि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास अपने 10 साल के कार्यकाल का एक भी काम दिखाने के लिए नहीं है।

हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुछ भी हासिल नहीं कर पाई इसलिए वह अपने काम का हिसाब नहीं दे पा रही है और कांग्रेस से जवाब मांग रही है।

हरियाणा में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने 15 जुलाई को 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान शुरू किया, जिसके तहत वह बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याओं सहित कई मुद्दों पर भाजपा को आड़े हाथों ले रही है।

हुड्डा ने कहा, ''सत्ता पक्ष विपक्ष से हिसाब मांग रहा है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसी हास्यास्पद बात हो रही है।''

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए या विपक्ष में रहते हुए हमेशा अपने काम का हिसाब दिया है क्योंकि ‘‘हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।’’

हुड्डा ने भाजपा नेता अमित शाह के महेंद्रगढ़ के हालिया दौरे का भी जिक्र किया, जिस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान को लेकर हुड्डा पर निशाना साधा था।

अमित शाह ने 16 जुलाई को एक 'पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन' को संबोधित करते कहा था, ''हुड्डा साहब आपको 10 साल के कुशासन और हरियाणा को विकास से वंचित रखने का हिसाब देना होगा।''

महेंद्रगढ़ में आयोजित सम्मेलन में शाह ने कहा था, ''आप नौकरियों में भ्रष्टाचार, जातिवाद फैलाने, दलितों के साथ अन्याय और भाई-भतीजावाद का हिसाब दीजिए। आपको क्या हिसाब चाहिए? हम आपको चीजों का हिसाब देंगे और हरियाणा के लोग कांग्रेस से हिसाब मांगेंगे।''

अमित शाह के विकास से जुड़े आरोपों पर पलटवार करते हुए हुड्डा ने कहा, ''अमित शाह जिस स्थान पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे वह महेंद्रगढ़ का केंद्रीय विश्वविद्यालय था। वह हमसे विकास पर हिसाब मांग रहे थे। उस केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला कांग्रेस के समय रखी गई थी और उसका निर्माण हमारे समय में हुआ।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).