देश की खबरें | लॉकडाउन को फेल बताने के राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार : झूठ नहीं फैलायें, दुनिया के आंकड़े देखें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन को ‘फेल’ बताने के राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गलत बयानबाजी करके और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करके कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं तथा उन्हें इस विषय पर दुनिया के आंकड़ों पर ध्यान देना चाहिए ।

जियो

नयी दिल्ली, 27 मई लॉकडाउन को ‘फेल’ बताने के राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गलत बयानबाजी करके और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करके कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं तथा उन्हें इस विषय पर दुनिया के आंकड़ों पर ध्यान देना चाहिए ।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि दुनिया के 15 ऐसे देश जहां कोरोना बड़ी बीमारी बन गया है उनकी आबादी है 142 करोड़। इसमें अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा व अन्य देश हैं। इन देशों में 26 मई तक करीब 3.43 लाख लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है

यह भी पढ़े | Forest Fire in Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में 4 दिनों से लगी आग, ट्विटर पर #SaveTheHimalyas कर रहा है ट्रेंड, लोग कर रहे हैं दुआ.

उन्होंने कहा कि भारत की आबादी है 137 करोड़ और हमारे देश में 4,345 लोगों की मृत्यु हुई है। 64 हजार से ज्यादा लोगों ठीक हुए हैं। वैसे मृत्यु कहीं भी हो, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं और उन्होंने लॉकडाउन करके जो देश को एकजुट किया है, ये उसी का नतीजा है ।

यह भी पढ़े | दिल्ली: इनकम टैक्स कमिश्नर केशव सक्सेना ने घर पर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने नकारात्मकता फैलाकर, संकट के समय राष्ट्र के खिलाफ काम करके, झूठा श्रेय लेने का प्रयास करके, गलत तथ्यों और झूठी खबरें फैलाकर देश का संकल्प कमजोर करने की कोशिश की और उनकी कथनी एवं करनी में भी अंतर रहा ।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में मजदूरों की टिकट के लिए भी झूठे आरोप लगाए कि टिकट का पैसा लिया जा रहा है और राजनीतिक विरोध में आईसीएमआर जैसी संस्थाओं पर भी झूठे आरोप लगाए ।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ जब से कोरोना संकट आया है तब से राहुल गांधी इस लड़ाई में देश के संकल्प को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह (राहुल) झूठ बोलकर, गलत बयानबाजी करके और तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं ।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में चार चरणों में लगाए गए लॉकडाउन के विफल रहने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि आगे कोरोना संकट से निपटने और जरूरतमंदों को मदद देने की उनकी रणनीति क्या है?

उन्होंने अपनी पुरानी मांग दोहराते हुए यह भी कहा कि गरीबों और मजदूरों को 7500 रूपये की मदद दी जाए और राज्य सरकारों को केंद्र की तरफ से पूरी मदद मिले।

राहुल ने बुधवार को पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट प्रोफेसर आशीष झा से बात की और इसमें जांच और लॉकडाउन जैसे मुद्दों पर चर्चा की ।

भाजपा नेता ने कहा कि जब कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं है, तब ऐसे में लॉकडाउन ही एक उपाय है ।

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले कहा था कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है । लेकिन पंजाब और राजस्थान में उनकी पार्टी की सरकार पहले ही 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा चुकी है़ ।

केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि क्या आपके (राहुल) मुख्यमंत्री आपकी नहीं सुनते ?

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने देश से आग्रह किया था कि कोरोना वॉरियर्स के लिए ताली बजाकर, घंटी बजाकर उनका हौसला बढ़ाएं, तो देश ने ऐसा किया लेकिन राहुल गांधी ने इसका खंडन किया जबकि आज दुनिया इसका अनुसरण कर रही है ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें