देश की खबरें | भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ माकपा विधायक की टिप्पणी की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में हाल में की गई ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक ए. एन. शमसीर पर निशाना साधा और विधानसभा अध्यक्ष से जल्द से जल्द टिप्पणी को सदन के रिकॉर्ड से हटाने का आग्रह किया।

पालक्कड़/तिरुवनंतपुरम, 15 जुलाई केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में हाल में की गई ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक ए. एन. शमसीर पर निशाना साधा और विधानसभा अध्यक्ष से जल्द से जल्द टिप्पणी को सदन के रिकॉर्ड से हटाने का आग्रह किया।

भाजपा ने तलासेरी के विधायक शमसीर को प्रधानमंत्री के खिलाफ ‘‘बेहद अपमानजनक’’ और ‘‘बेबुनियाद’’ टिप्पणी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध की भी चेतावनी दी। भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा कि शमसीर ने सदन में प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, लेकिन न तो मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और न ही अध्यक्ष एम. बी. राजेश ने उन्हें रोकने का कोई प्रयास किया।

सुरेंद्रन ने पालक्कड़ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्तारूढ़ दल के विधायक द्वारा की गई टिप्पणी देश के लोकतांत्रिक इतिहास में अभूतपूर्व थी। वे लोकतंत्र विरोधी होने के साथ-साथ सदन की गरिमा के खिलाफ भी थीं।’’

इस मुद्दे पर वरिष्ठ विधायकों, मंत्रियों की चुप्पी को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ और ‘‘निंदनीय’’ बताते हुए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से सदन के रिकॉर्ड से विवादास्पद टिप्पणियों को जल्द से जल्द हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

शमसीर ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने 2002 के गुजरात दंगों के मामलों की ठीक से जांच की होती, तो मोदी सलाखों के पीछे होते।

इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शमसीर की टिप्पणी के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में विरोध मार्च निकाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\