देश की खबरें | भाजपा प्रमुख नड्डा ने एससीओ के अंतरराष्ट्रीय अंतरपार्टी मंच को संबोधित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अंतरपार्टी मंच को संबोधित किया और कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्थिरता और विश्व शांति की आकांक्षा रखता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर भाजपा के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अंतरपार्टी मंच को संबोधित किया और कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्थिरता और विश्व शांति की आकांक्षा रखता है।

रूस ने अंतरराष्ट्रीय अंतरपार्टी मंच ‘‘एससीओ प्लस’’ का आयोजन ‘‘लोगों के लिए अर्थव्यवस्था’’ विषय पर आयोजित किया था। शंघाई सहयोग संगठन का वर्तमान अध्यक्ष रूस है।

यह भी पढ़े | AAP नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर जातीय हिंसा का षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की शिकायत.

भाजपा ने बयान जारी कर बताया कि वीडियो कांफ्रेंस से उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने दुनिया पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और इससे निपटने के लिए समन्वित एवं वैश्विक प्रतिक्रिया का आह्वान किया।

उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस अभूतपूर्व स्थिति के दौरान दुनिया के देशों का सहयोग करता रहेगा। नड्डा ने कहा कि भारत वैश्विक स्थिरता और विश्व शांति की आकांक्षा रखता है और इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पार्टी वैश्विक समुदाय के साथ काम करने के लिए इच्छुक है।

यह भी पढ़े | CBSE ने डिजिटल दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए लॉन्च किया Facial Recognition System.

नड्डा ने जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद से लड़ने में एकीकृत और वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

भाजपा के उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने ‘लोगों के फायदे के लिए डिजिटल परिवर्तन’ शीर्षक पर सत्र को संबोधित किया और पार्टी के विदेश मामले विभाग के प्रभारी विजय चौठाइवाले ने ब्रिक्स राजनीतिक दलों के लिए विशेष गोलमेज चर्चा में हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान