देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में जारी हिंसा, लक्षित हत्या से भाजपा पीछा नहीं छुड़ा सकती : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माताओं को समर्थन देने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी सात साल से अधिक सरकार में रहने के बावजूद कश्मीरी पंडितों की वापसी और उनके पुनर्वास के लिए कुछ करने में विफल रही है।

जम्मू, 17 मार्च ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माताओं को समर्थन देने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी सात साल से अधिक सरकार में रहने के बावजूद कश्मीरी पंडितों की वापसी और उनके पुनर्वास के लिए कुछ करने में विफल रही है।

हाल ही में प्रदर्शित फिल्म कश्मीर घाटी से नब्बे के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख प्रवक्ता रवीन्द्र शर्मा ने कहा, ‘‘केंद्र में भाजपा-नीत सरकार विस्थापित कश्मीरी पंडित समुदाय की दुश्वारियों और हत्याओं के पाप से खुद का पीछा नहीं छुड़ा सकती। दुर्भाग्यवश, मौजूदा सरकार सात साल से अधिक समय से सत्ता में है, लेकिन वह उनकी (कश्मीरी पंडितों की) वापसी और पुनर्वास के लिए कोई महत्वपूर्ण पहल नहीं कर सकी है।’’

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय को सभी योजनाएं और पैकेज मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में दिये गये थे, जिसे मौजूदा सरकार बहुत ही धीमी गति से आगे बढ़ा रही है।

शर्मा ने कहा, ‘‘वोट हासिल करने के इरादे से करोड़ों देशवासियों से सहानुभूति प्राप्त करने के वास्ते केवल घड़ियाली आंसू बहाने के अलावा उनके (कश्मीरी पंडितों के) लिए भाजपा के पास कुछ भी नया नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा-नीत सरकार कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों और भारत-समर्थित ताकतों की लक्षित हत्या और निरंतर हिंसा की जिम्मेदारी से पीछा नहीं छुड़ा सकती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\