देश की खबरें | भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी के लिये किया अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल, वीडियो वायरल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश की मंत्री इमरती देवी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा कथित तौर पर ‘आइटम’ कहे जाने पर प्रदेश में मचे राजनीतिक बवाल के बीच प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री और आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी के लिये अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अनूपपुर, 19 अक्टूबर मध्यप्रदेश की मंत्री इमरती देवी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा कथित तौर पर ‘आइटम’ कहे जाने पर प्रदेश में मचे राजनीतिक बवाल के बीच प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री और आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी के लिये अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।

अनूपपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ उपुचनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने बिसाहूलाल के बयान को अपमानजनक बताया और कहा कि वह बिसाहूलाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

यह भी पढ़े | IPL 2020: धोनी की टीम को राजस्थान ने 7 विकेट से हराया: 19 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कथित वायरल वीडियो में प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह की दूसरी पत्नी को ‘‘रखैल’’ बताया।

बिसाहूलाल अनूपपुर सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से उन्होंने वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीता था।

यह भी पढ़े | Kamal Nath ‘Item’ Row: कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान पर चुनाव आयोग ने MP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांगी रिपोर्ट.

वायरल वीडियों में मंत्री कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘‘ विश्वनाथ सिंह (कांग्रेस उम्मीदवार) अपनी पहली पत्नी के बारे में जानकारी क्यों छिपा रहे हैं और नामांकन पत्र में अपनी ‘‘रखैल’’ के बारे में बता रहे हैं। उन्होने अपनी पहली पत्नी के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन रखैल की दी है। वह अपनी पहली पत्नी के बारे में क्यों नहीं बता रहे हैं।’’

हालांकि, विश्वनाथ ने अपने बयान में साफ किया कि बिसाहूलाल द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार हैं।

उन्होंने कहा, ''मेरी शादी 15 साल पहले हुई और मेरी 14 साल की बेटी भी है। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करुंगा। यह भाजपा उम्मीदवार के चरित्र को उजागर करता है। एक ओर तो वह मौन व्रत का नाटक कर रहे हैं और दूसरी ओर महिलाओं का अपमान करते हैं। लोग सब देख रहे हैं।’’

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि वह बिसाहूलाल से संपर्क करने में असमर्थ हैं क्योंकि वह आंतरिक इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वायरल वीडियो की सत्यता जानने के लिये उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\